• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 42.51 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bakhtiyarpur/Patna. Big police action in Patna: Smuggler arrested with 42.51 kg of ganja - Patna News in Hindi

बख्तियारपुर/पटना। पटना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध गांजा तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गाँव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 42.51 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर छापेमारी एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 4 मार्च 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला सबनीमा गाँव में नवलेश कुमार (पुत्र मेघन राय) द्वारा अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में अथमलगोला अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मृतुंजय कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा
पुलिस टीम जब नया टोला सबनीमा स्थित लालो कुँवर मैदान के पास पहुँची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नवलेश कुमार बताया। कड़ी पूछताछ में उसने गांजा तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसके निशानदेही पर रेलवे लाइन के किनारे छिपाए गए दो प्लास्टिक के बोरों में 42.51 किलो गांजा बरामद किया गया।
अन्य तस्करों की तलाश जारी
एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य तस्करों के नेटवर्क को भी खंगाल रही है।
गांजा तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार
पटना पुलिस की यह कार्रवाई अवैध नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि गांजा तस्करी के धंधे में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bakhtiyarpur/Patna. Big police action in Patna: Smuggler arrested with 42.51 kg of ganja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bakhtiyarpur, patna, big police, smuggler, ganja, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved