पटना। दुष्कर्म के आरोप में हरियाणा के एक जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस ने अब बिहार पुलिस से संपर्क साधी है। हरियाणा पुलिस को आशंका है कि हनीप्रीत बिहार के रास्ते नेपाल भाग सकती है। इसे लेकर नेपाल से सटे बिहार के जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) आलोक राज ने शनिवार को बताया कि हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस से मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि नेपाल से सटे जिलों में अलर्ट कर दिया गया है तथा संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को हनीप्रीत को लेकर चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। राज ने बताया कि इस काम के लिए खुफिया विभाग को भी लगाया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope