• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लैंड फॉर जॉब मामले में अजय आलोक बोले, तिहाड़ होगा लालू परिवार का अगला ठिकाना

Ajay Alok says Tihar Jail will be the next destination for the Lalu family in the Land for Jobs scam - Patna News in Hindi

पटना/नई दिल्ली । 'लैंड फॉर जॉब' मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय होने के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। सत्तापक्ष के मंत्रियों से लेकर भाजपा नेताओं तक ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का स्वाभाविक कदम बताया है। पटना में मंत्री राम कृपाल यादव ने इस मामले पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए आईएएनएस से कहा, "इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। अदालत की प्रक्रिया में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।" मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आरोप तय हो चुके हैं और अब मामला उसी के अनुसार आगे बढ़ेगा। यह जरूरी है कि इस केस का जल्द से जल्द निपटारा हो, ताकि सच्चाई जनता के सामने आए। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए और दोषियों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।"
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "अदालत अपनी प्रक्रिया के अनुसार फैसला देती है। अगर किसी को लगता है कि फैसला उनके पक्ष में नहीं है या न्याय नहीं मिला है, तो वे ऊपरी अदालत का रुख कर सकते हैं। यह न्यायपालिका का मामला है। इसमें राजनीति या सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। यह वकील, जज और पक्षकार के बीच का विषय है।"
भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा, "यह किसी से छिपा नहीं है कि लालू परिवार भ्रष्टाचार में गहराई तक डूबा रहा है। जंगलराज और अराजकता के दौर से जुड़े कई मामलों में भी अदालतों में सुनवाई हुई और लालू प्रसाद यादव को खुद कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। आज जो हुआ, वह तय था। अदालत ने साबित कर दिया है कि गलत काम गलत ही होता है और अब आरोप भी तय हो चुके हैं।"
इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जांच एजेंसियों ने अदालत के सामने मजबूत सबूत पेश किए हैं।
उन्होंने कहा, "लालू परिवार को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। अदालत काफी समय से दोनों पक्षों की दलीलें सुन रही थी। ऐसे में अदालत का फैसला संविधान के प्रावधानों के अनुसार ही होगा। ठोस सबूत सामने आने के बाद अब लालू परिवार को अदालत के निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार रहना चाहिए।"
दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "आरोप तो तय होने ही थे। जिसने चोरी की है, उसके खिलाफ पूरे प्रमाण और सबूत मौजूद हैं। एक-एक चीज सामने है, इसलिए आरोप तय होना स्वाभाविक था।"
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगला कदम भी तय है। लालू परिवार का अगला पड़ाव तिहाड़ होगा। जेल जाना तय है। पिता, पुत्र और पत्नी, सब आराम से जेल में रहेंगे और अपने कर्मों की सजा भुगतेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajay Alok says Tihar Jail will be the next destination for the Lalu family in the Land for Jobs scam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: land for jobs scam, ajay alok, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved