• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चारा घोटाले के बाद लालू फिर सुर्खियों में: लगे मिट्टी घोटाले के आरोप

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर बिहार विधानमंडल में विपक्ष के नेता सुशील मोदी ने 90 लाख के मिट्टी घोटाले का आरोप लगाया है। मोदी का आरोप है कि यह घोटाला लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव के मार्फत किया गया है। सुशील मोदी ने मंगलवार को संवादाता सम्मलेन में इस संबंध में दस्तावेज भी पेश किए। बताया गया कि पटना के सगुना मोड के पास एक शॉपिंग मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। सुशील मोदी के मुताबिक,जमीन के मालिक जिस डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से हैं, उसके तीन डायरेक्टरों में लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ बेटी चंदा यादव भी हैं। इस जमीन पर निर्माण का काम जिस कंपनी को दिया गया है उसके मालिक भी राजद के एक विधायक अबू दोजना हैं। इस मॉल में अंडरग्राउंड दो लेवल की पार्किग है और उससे निकली मिट्टी को पटना चिडियाघर में लगाया गया। पटना चिडियाघर में मिट्टी का काम करीब 90 लाख का हुआ लेकिन इस बात के सबूत नहीं दे पाए कि जू में जो मिट्टी आई है वह निर्माणाधीन मॉल से निकली मिट्टी ही है। वैसे पटना चिडियाघर वन विभाग के तहत आता है और वन मंत्री तेजप्रताप यादव हैं।
सुशील मोदी ने दावा किया कि चूंकि लालू यादव को मिट्टी को खपाना था इसलिए पटना चिडियाघर ने बिना टेंडर के ये काम वीरेंदर यादव को दिया जो लालू यादव के करीबी रहे हैं, हालांकि पटना चिडियाघर के निदेशक ने पुष्टि की है कि उन्होंने यह काम बिना किसी टेंडर के दिया है, लेकिन उसके लिए उनका दावा है कि यह करने के लिए विभाग सक्षम है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-after fodder scam, lalu yadav now accused by BJP for sand scam of 70 lakh rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fodder scam, lalu yadav, accusations, bjp, sushil modi, sand scam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved