• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद ने कहा- गरीबों के बीच आवाज बुलंद करते रहेंगे

After a crushing defeat in the Bihar Assembly elections, the RJD said it will continue to raise its voice among the poor. - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद राजद ने शनिवार को अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह गरीबों की पार्टी है और गरीबों के बीच उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा, "जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है। इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं। राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है, गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करते रहेगी।" विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। जबकि विपक्षी दलों का महागठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर रखा था।
उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने अपनी राघोपुर सीट किसी तरह बचा लिया, लेकिन इस चुनाव में राजद सहित महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा।
बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। महागठबंधन में शामिल राजद ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) को 2 सीटें, जबकि सीपीआई (एम) और आईआईपी को एक-एक सीट मिली है।
महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और उसका खाता भी नहीं खुल सका। दूसरी ओर, इस चुनाव में एनडीए को बंपर सीट मिली है। इस चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली है। लोजपा (रामविलास) को 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी को 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत मिली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After a crushing defeat in the Bihar Assembly elections, the RJD said it will continue to raise its voice among the poor.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd, bihar assembly elections, bihar elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved