• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रालोसपा, बसपा गठबंधन में शामिल होगी एआईएमआईएम : उपेंद्र कुशवाहा

AALIM will join RLSP, BSP alliance: Upendra Kushwaha - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई नए गठबंधन बन रहे हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ चुनाव मैदान में उतरे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी जल्द ही इस गठबंधन में शामिल हो जाएगी। पटना में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा, "ओवैसी जी की पार्टी से भी बात हुई है। ओवैसी जी की पार्टी भी दो-चार दिनों में इस गठबंधन में शामिल हो जाएगी।" इस गठबंधन में देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक) पहले से ही शामिल है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में इन पार्टियों के नेता आपस में मिलकर गठबंधन का नाम और बाकी चीजें तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र और पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह ने भी अपने कई समर्थकों के साथ रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AALIM will join RLSP, BSP alliance: Upendra Kushwaha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upendra kushwaha, rlsp, bsp combine aimim, bihar elections, bihar assembly elections, bihar assembly elections 2020, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved