भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने से करीब 75 लोगों की तबियत बिगड़ गई। हालांकि, सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम जिले के उदवंतनगर के दक्षिणी एकौना गांव से एक बारात पीरो थाना के बरौली गंाव के रहने वाले अक्षय राम के यहां आई थी। इसके बाद बारातियों के स्वागत में नाश्ता आदि दिया गया था। नाश्ता करने वालों में गांव के कई लोग भी शामिल थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ग्रामीणों के मुताबिक नाश्ता करने के बाद कई लोगों की तबियत बिगडऩे लगी और वे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे। मामले में धीरे-धीरे पीडि़तों की संख्या 75 के करीब पहुंच गई।
पीरो के थाना प्रभारी जन्मेजय राय ने सोमवार को कहा कि ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में करीब 55 लोगों को पीरो स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि कई अन्य लोग दूसरी जगहों पर इलाज के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश लोगों की स्थिति में सुधार हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि फूड पॉयजनिंग की वजह से लोगों को उल्टियां हुई थी। सभी पीडि़तों की स्थिति सामान्य है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिकत्रिपुरा में53.04%
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope