• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में छात्रों से भरी बस पलटने से 40 बच्चे घायल, 10 की हालत गंभीर

40 children injured in Bihar bus accident - Patna News in Hindi

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात स्कूल के छात्रों से भरी बस के सडक़ के किनारे पलट जाने से 40 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भानपुर के नौवीं एवं दसवीं कक्षा के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को लेकर प्रधानाध्यापक सहित आठ शिक्षकों की टीम एक बस से नालंदा एवं राजगीर का परिभ्रमण कर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में नागर गांव के समीप बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया और बस सडक़ के किनारे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में करीब 40 बच्चे घायल होगए, जिन्हें स्थानीय नागरिकों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उपाधीक्षक प्रीतीश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल और स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से बस का चालक फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-40 children injured in Bihar bus accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children injured, bihar, bus accident, children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved