• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत

4 children die due to drowning in water-filled pit in Bihar - Patna News in Hindi

बेतिया । बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले मटियरिया थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे खेल-खेल के दौरान गड्ढे में जमा पानी में नहाने उतर गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हरदी दलहवा गांव में स्थित एक ईंट उद्योग ने ईंट निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाया गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। इस बीच मंगलवार की शाम गांव के ही चार बच्चे खेल के दौरान गड्ढे के पानी में नहाने उतर गए और और डूब गए। आरोप है कि ईंट उद्योग के कर्मचारियों ने देर रात तक इस बात को छिपाकर रखा था।
पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक गड्ढा 8 से 10 फीट गहरा था, जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो गया था। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
मटियरिया के थाना प्रभारी संजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान कार्तिक कुमार, गोविंद कुमार, प्रिंस कुमार और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र 8 से 12 वर्ष बताई जा रही है।
घटना के बाद से ईट भट्ठा मालिक के खिलाफ ग्रामीण आक्रेाषित हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 children die due to drowning in water-filled pit in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar hindi news, bihar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved