गया। कोरोनावायरस के संक्रमण का भय अब धर्मस्थलों और विश्व धरोहरों पर भी देखने को मिलने लगा है। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहरों में शामिल बिहार के गया स्थित महाबोधि मंदिर के शिखर पर लगे सोने के गुंबद की सफाई नहीं हो सकी। हालांकि, इसके लिए थाईलैंड से कारीगर बोधगया पहुंच गए थे, लेकिन अब उन्हें वापस भेजा जा रहा है। बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के प्रमुख पुजारी भंते चालिंदा ने सोमवार को कहा कि सोने के गुंबद की सफाई के लिए आए थाईलैंड के कारीगरों के दल को वापस जाने के लिए कह दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि 290 किलोग्राम सोने के गुंबद की सफाई के लिए थाईलैंड से 20 कारीगरों का दल बोधगया पहुंचा था, लेकिन सफाई का काम रोक दिया गया। इन्हें वापस थाईलैंड भेजा जा रहा है।"
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने 290 किलोग्राम सोने की प्लेट से गुंबद को लपेटा था। इससे मंदिर की सुंदरता और बढ़ गई है। इसकी तीन साल के बाद सफाई कराई जाती है।
चालिंदा ने कहा कि भगवान बुद्ध पर भी चीवर चढ़ाने पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 31 मार्च तक यह रोक लगाई गई है।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope