• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, लोगों में दहशत

पटना। बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार दोपहर बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से 18 लोगों की मौत हो गई है। विभाग का कहना है कि इन आंकड़ों में और वृद्घि होने की संभावना है। विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अब तक यहां पहुंची सूचना के मुताबिक कैमूर और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूर्वी चंपारण, सीवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो तथा कटिहार में एक व्यक्ति को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवानी पड़ी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-18 killed by Sky lightning in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 18 killed, sky lightning in bihar, sky lightning in 18 killed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved