• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे बिहार, झारखंड के 163 छात्र विशेष विमान से पटना लौटे

163 students from Bihar, Jharkhand stranded in violence-hit Manipur return to Patna by special flight - Patna News in Hindi

पटना। हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे बिहार और झारखंड के छात्र मंगलवार को विशेष विमान से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन्हें फूल देकर स्वागत किया। इधर, लौटे छात्रों ने वापस लौटने पर राहत की सांस ली है। बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि मणिपुर में हिसां के बीच फंसे बिहार और झारखंड के 163 छात्रों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद मंगलवार को विशेष विमान से सकुशल पटना हवाई अड्डा लाया गया। यहां से उन्हें अन्य वाहनों के द्वारा घर भेजा जाएगा। इधर, छात्रों और उनके परिजनों ने राज्य सरकार द्वारा निशुलक सुरक्षित वापसी के लिए सरकार का आभार जताया है। पटना लौटे 163 छात्रों में झारखंड के भी 21 छात्र थे, जिन्हें बस से रांची रवाना किया गया। पटना लौटे छात्र विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मणिपुर के मुख्य सचिव से संपर्क स्थापित कर बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कहा था।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद वहां रह रहे छात्रों की सम्पूर्ण सुरक्षा एवं उनकी सकुशल वापसी के लिये पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मणिपुर में फंसे बिहारी छात्रों को सकुशल बिहार वापस लाने की समुचित व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मणिपुर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे बिहार के छात्रों को बसों के जरिये पहले इम्फाल एयरपोर्ट लाया गया और उसके बाद इम्फाल एयरपोर्ट से छात्रों को पटना लाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-163 students from Bihar, Jharkhand stranded in violence-hit Manipur return to Patna by special flight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, violence-hit manipur, bihar, jharkhand, minister sanjay kumar jha, chief minister nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved