• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में कोरोना संकट : 16 नए मामले , कुल संक्रमितों की संख्या 239 हुई

16 new corona cases in Bihar, 239 total infected - Patna News in Hindi

पटना। बिहार में शनिवार को (शाम सात बजे तक) कोरोनावायरस से संक्रमित 16 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239 पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि आज (शनिवार) राज्य में 16 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 239 पहुंच गई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा बक्सर के नया भोजपुर इलाके में दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने की बात बताई गई, जिसे बाद में गलत बताया गया और इसे सूची से बाहर कर दिया गया। प्रधान सचिव ने इसे लेकर विभाग की गलती स्वीकार की। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात मुंगेर जिले के नौ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिससे बिहार में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 223 हो गई थी।
बिहार में अब तक 16 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है राज्य में संक्रमित लोगों में से दो की मौत हो चुकी है, जबकि 45 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित 21 जिलों में सबसे अधिक 62 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं, जबकि नालंदा में 34 और सीवान में 30 मामले प्रकाश में आए हैं।
इसके अलावा पटना में 28, बक्सर में 24, बेगूसराय में नौ, कैमूर में 13, रोहतास में 9, गया व भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज व नवादा में तीन-तीन, सारण में 3, बांका, भोजपुर व औरंगाबाद में दो-दो तथा मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, अरवल, लखीसराय एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-16 new corona cases in Bihar, 239 total infected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid- 19, bihar, coronavirus, 16 new cases, total number of infected 239, covid- 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved