• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 367 लोगों की मौत, 1.58 करोड़ प्रभावित

पटना। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच बाढ़ का पानी बुधवार को सीवान जिले की सीमा में भी प्रवेश कर गया। हालांकि कई पुराने क्षेत्रों से बाढ़ का पानी अब निकल रहा है। बाढ़ से 1़58 करोड़ से ज्यादा की आबादी प्रभावित है, जबकि बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत हो गई, जिससे बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढक़र 367 तक पहुंच गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, बुधवार को राज्य के सीवान जिले के एक प्रखंड में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस तरह राज्य के 19 जिलों के 185 प्रखंडों की 1.58 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से 26 लोगों की मौत हुई है, जिस कारण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 367 तक पहुंच गई है। अररिया में सबसे ज्यादा 80 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में 23, पूर्णिया में नौ, कटिहार में 35, पूर्वी चंपारण में 19, पश्चिमी चंपारण में 36, दरभंगा में 22, मधुबनी में 24, सीतामढ़ी में 36, शिवहर में चार, सुपौल में 15, मधेपुरा में 19, गोपालगंज में 19, सहरसा में चार, मुजफरपुर में सात, समस्तीपुर में एक तथा खगडिय़ा और सारण में सात-सात लोगों की मौत हुई है। सीवान के एक प्रखंड में बाढ़ का पानी फैला हुआ है, लेकिन अब तक यहां किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं है।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक में पानी से घिरे 7.76 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि अब कई क्षेत्रों में लोगों के राहत शिविरों से वापस लौट जाने के कारण कई राहत शिविर बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब भी प्रभावित क्षेत्रों में 696 राहत शिविर चल रहे हैं, जिसमें करीब 1.67 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। 1,646 सामुदायिक रसोई खोली गई है, जिसमें 4.23 लाख लोगों को खाना खिलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1.58 crore people 19 districts in Bihar floods, 367 dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, 158 crore people, 19 districts, bihar floods, 367 dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved