• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के 6 जिलों में आकाशीय बिजली से 15 लोगों की मौत

15 people died due to lightning in 6 districts of Bihar - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के कई जिलों में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। इस दौरान राज्य के छह जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। इधर, बिहार के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, "राज्य के छह जिलों में वज्रपात की घटना से 15 लोगों की मौत हुई है। गोपालगंज, रोहतास और भोजपुर में वज्रपात की चपेट में आने से सबसे अधिक तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।" मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से गोपालगंज, रोहतास और भोजपुर में तीन-तीन तथा सारण, कैमूर और वैशाली में दो-दो लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 people died due to lightning in 6 districts of Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar news, bihar hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved