भोजपुर/पटना। बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम
युवक की हत्या के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र
कर घुमाए जाने के मामले में बिहिया के थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों
को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के
स्थानीय नेता सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस घटना के
बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी
भी शुरू हो गई है। पुलिस के अनुसार, बिहिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को
दामोदरपुर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय विमलेश कुमार नाम के एक युवक का शव
बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और एक महिला पर
हत्या करने के शक में हमला कर दिया गया और उसके घर में आग लगा दी गई।
आरोप
है कि भीड़ ने महिला की जमकर पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। इसके
बाद गुस्साए लोगों ने बिहिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों पर पथराव किया। पुलिस
ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया। घटना के बाद पुलिस
महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहिया के थाना
प्रभारी कुंवर प्रसाद गुप्ता सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस
मामले में अब तक कौशल किशोर सहित 15 लोगों को वीडियो फुटेज के आधार पर
गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया विमलेश की हत्या
गला दबाने से की गई प्रतीत हो रही है, क्योंकि गले के पास चोट के निशान
हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी और किसी
भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार कौशल किशोर राजद का स्थानीय नेता
बताया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope