• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पटना में लड़कियों के साथ दुष्कर्म-हत्या मामले में अधेड़ गिरफ्तार, पहले भी 72 वर्षीय महिला की कर दी थी हत्या

Middle-aged man arrested in case of rape and murder of girls in Patna, had earlier also murdered a 72-year-old woman. - Patna News in Hindi

पटना।बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में एक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन करने का दावा किया। इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ देवानंद राय को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शनिवार को बताया कि इसके पहले भी आरोपी ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। वह इससे पहले 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अधिकारी ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली बच्ची से बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपी देवानंद को पकड़ सकी है। उन्होंने दावा किया कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाने में पुलिस कामयाब हो सकेगी।
दरअसल, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को महादलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी। मंगलवार को गांव के पास एक खेत में लावारिस हालत में एक लड़की बदहवास अवस्था में मिली, जबकि, एक का शव बरामद किया गया।
जख्मी हालत में मिली लड़की को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Middle-aged man arrested in case of rape and murder of girls in Patna, had earlier also murdered a 72-year-old woman.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, patna, girl, crime news in hindi, crime news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved