• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : नालंदा में शराब तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत

Bihar: Liquor smugglers open fire on police team in Nalanda; constable dies from gunshot wounds - Patna News in Hindi

बिहार शरीफ । बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही अजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई। वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी कर रहा लाइनर मौके से फरार हो गए। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है। इसके बाद पटना से पहुंची ईआईबी की विशेष टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, शराब से लदी पिकअप नवादा जिले के खराट मोड़ से आगे बढ़ी थी। उत्पाद विभाग की टीम वाहन का पीछा करते हुए नालंदा पहुंची। पावापुरी-गिरियक क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास टीम ने पिकअप को रोकने और घेरने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों के लिए रेकी कर रहे लाइनर ने पुलिस टीम पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
इस दौरान सिपाही अजीत कुमार को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर शराब तस्कर और लाइनर पिकअप समेत फरार हो गए। घायल सिपाही को उनके साथी तत्काल पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पटना में सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के मुताबिक, घटना के बाद उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं। फरार शराब तस्करों और लाइनर की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Liquor smugglers open fire on police team in Nalanda; constable dies from gunshot wounds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nalanda, bihar, liquor smugglers, crime news in hindi, crime news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved