• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले जारी किया बारहवीं का रिजल्ट : 83.70% स्टूडेंट्स हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

Bihar Board released the 12th result first in the country: 83.70% students passed, girls beat - Patna News in Hindi

पटना। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने मंगलवार को दोपहर बाद बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें कुल 83.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछली बार से 3.55% ज्यादा है। बिहार की लड़कियों ने ही बाजी मारी। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय मिलाकर कुल 13 लाख 4 हजार 586 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछली बार से रिजल्ट 3.55% ज्यादा रहा है। यानी इतने प्रतिशत लोग ज्यादा पास हुए हैं। सबसे अधिक पास होने वालों में 47% फर्स्ट डिवीजन वाले हैं। फर्स्ट डिवीजन-5 लाख 13 हजार 222, सेकंड डिवीजन- 4 लाख 87 हजार 223 और थर्ड डिवीजन- 91 हजार 503 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। साइंस से खगड़िया की आयुषी नंदन, ऑर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा और कॉमर्स में औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने टॉप किया है। आयुषी को 94.8% (474 मार्क्स) अंक, मोहनिशा और सौम्या को 95% (475 मार्क्स) मिले हैं।

साइंस कैटेगरी :

आयुषी नंदन- खगड़िया- 94.8
हिमांशु कुमार- नालंदा- 94.4
शुभभ चौरसिया-औरंगाबाद- 94.4
अदिति कुमारी-सारण- 94.2
रामा भारती- अररिया-93.8

आर्ट्स कैटेगरी :

मोहादेशा- पूर्णिया- 95
कुमारी प्रज्ञा-पूर्णिया-94
सौरभ कुमार- नालंदा-93.8
लक्ष्मी कुमारी- बक्सर-93.2
मोहम्मद शारीक- गोपालगंज- 93
कॉमर्स कैटेगरी :

सौम्या शर्मा- औरंगाबाद-95
रजनीश कुमार पाठक-औरंगाबाद- 95
भूमि कुमारी- सीतामढ़ी- 94.8
तनुजा सिंह-औरंगाबाद- 94.8
कोमल कुमारी- गया- 94.8

सरकारी योजना में टॉपर्स को कैश और लैपटॉप :
सरकार की योजना के मुताबिक साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स में फर्स्ट टॉपर आने वाले को एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। सेकेंड को 75 हजार रुपए एक लैपटॉप और ईबुक रीडर। थर्ड को 50 हजार रुपए एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। तीनों संकाय में 4th से 6th रैंक पर रहने वाले को 15 हजार रुपए और एक लैपटॉप मिलेगा।
पहली बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी
• ये 5वीं बार है जब बिहार ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बोर्ड की मुख्य बिल्डिंग में इसकी घोषणा की।
• बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र थे। 1 फरवरी से 11 फरवरी तक ये परीक्षा ली गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Board released the 12th result first in the country: 83.70% students passed, girls beat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: बिहार बोर्ड, patna, bihar, career news in hindi, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved