• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुजफ्फरपुर: आचार संहिता लागू होने पर 20,000 लीटर शराब जब्त, पुलिस ने किए कड़े इंतजाम

Muzaffarpur: 20,000 liters of liquor seized as code of conduct comes into effect, police make strict arrangements - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मुजफ्फरपुर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक मादक पेय (एमएमसी एक्ट) के तहत करीब 20,000 लीटर शराब जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि शराब, पैसा और हथियारों का चुनावी दुरुपयोग रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी सुशील कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 33 स्थायी चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जहां वाहनों की सघन जांच हो रही है। इसके अलावा, मोबाइल टीमों द्वारा घूम-घूम कर छापेमारी की जा रही है ताकि कोई अवैध सामग्री बाहर न निकले।
उन्होंने बताया कि हमारा फोकस है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रहे। किसी भी प्रकार की धांधली या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान के तहत कई अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, जिससे अवैध कारोबार पर लगाम लगी है।
सुरक्षा के लिहाज से मुजफ्फरपुर में 68 कंपनियां (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस) तैनात की गई हैं। एसएसपी ने कहा कि संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए 8,000 से अधिक लोगों को चिह्नित (कम डाउन) किया गया है। इनमें से कई पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि वे चुनावी माहौल बिगाड़ न सकें। इसके साथ ही, अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत चार अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बकायदा वारंट वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।
एसएसपी ने ड्रग्स के अवैध कारोबार पर भी नकेल कसने की बात कही। जिले में सघन कार्रवाई के दौरान ड्रग्स की बरामदगी हुई है। उन्होंने बताया कि नशे के सौदागरों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि यह युवाओं को भटकाने का बड़ा खतरा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muzaffarpur: 20,000 liters of liquor seized as code of conduct comes into effect, police make strict arrangements
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muzaffarpur, liquor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved