• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुजफ्फरपुर में विश्वविद्यालय छात्रावास गेट पर फायरिंग, छात्रों में दहशत

Firing at university hostel gate in Muzaffarpur, students panic - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के एक छात्रावास पर तड़के सुबह कई राउंड फायरिंग हुई है। गोलीबारी की इस घटना से छात्रावास के छात्र दहशत में हैं। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के ठक्कर बप्पा छात्रावास के मुख्य गेट पर गुरुवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की है। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी थाना पुलिस सहित नगर पुलिस उपाधीक्षक सीमा कुमारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले इसी छात्रावास के छात्रों और पीजी-एक के छात्रों के बीच सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद भयंकर झड़प हुई थी। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए थे। अब वहीं पर गोलीबारी होने से छात्र डरे हुए हैं।
पिछले दिनों हुए विवाद और मारपीट की घटना की प्राथमिकी विश्वविद्यालय थाना में दर्ज कराई गई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले की भी पुलिस अभी जांच कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। मुजफ्फरपुर नगर की पुलिस उपाधीक्षक सीमा देवी ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा एक छात्रावास पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। जल्द ही उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Firing at university hostel gate in Muzaffarpur, students panic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: university, muzaffarpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved