• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुजफ्फरपुर में चलती ऑटो में लगी आग, महिला की जलकर मौत, कई घायल

Fire breaks out in a moving auto in Muzaffarpur, woman burnt to death, many injured - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मुजफ्फरपुर-दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर स्थित बेरूआ गांव के पास एक चलती सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक महिला कमरूल खातून की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य लोगों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक मो. साजिद मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डुमरियाही गांव का निवासी है। वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में भाग लेने के बाद गांव लौट रहा था। ऑटो में उसकी पत्नी, दो बच्चे और दो अन्य रिश्तेदार भी सवार थे। इसी दौरान बेरूआ गांव के पास चलते ऑटो में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, ऑटो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में कमरूल खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या ऑटो में रखी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के असली कारण का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
इस संबंध में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire breaks out in a moving auto in Muzaffarpur, woman burnt to death, many injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire breaks, moving, auto, muzaffarpur, woman, burnt, death, many injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved