• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमिलनाडु के सीएम और उनके पुत्र के खिलाफ बिहार में परिवाद पत्र दायर

Complaint letter filed in Bihar against Tamil Nadu CM and his son - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि पर सनातन और हिंदू धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्प्णी करने के मामले में सोमवार को एक परिवाद पत्र दायर किया गया। मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में वकील सुधीर ओझा द्वारा एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। पत्र में कहा गया है कि उदयनिधि द्वारा एक धर्म विशेष के प्रचार-प्रसार करने के लिए हिंदू धर्म को गलत बताया गया है। आरोप लगाया गया है कि यह बयान देश में करोड़ों हिंदू की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से दिया गया है। यह उनकी विकृत मानसिकता को बताता है।
कोर्ट ने इस मामले को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 14 सितंबर 2023 को मुकर्रर किया है।
ओझा ने बताया कि तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा हिंदू धर्म और सनातन धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इसमें उनके द्वारा हिंदू धर्म को समाज के लिए अभिशाप के रूप में डेंगू वायरस और मलेरिया बताया गया है। यह करोड़ों हिंदुओं का अपमान है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Complaint letter filed in Bihar against Tamil Nadu CM and his son
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muzaffarpur, bihar, muzaffarpur, court, tamil nadu chief minister, mk stalin, udhayanidhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved