• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में अपराधियों ने जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की

Criminals Shoot and Kill Land Dealer in Broad Daylight in Bihar - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन के उजाले में हुई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने युवक के चेहरे पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। मृतक की पहचान प्रभात मिश्रा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जमीन कारोबारी प्रभात किसी काम से रोहुआ चौक पहुंचे थे, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारी और आराम से चलते बने। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से प्रभात को अस्पताल पहुंचाया गया। पांच गोली लगने के बाद नाजुक हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अपराधियों की संख्या पांच थी, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि घटना के कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है लेकिन, प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। प्रभात मिश्रा जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। फिलहाल प्राथमिक जानकारी में यही बातें सामने आई हैं।
पुलिस की टीम पूरी जांच पड़ताल कर रही है, जल्द तथ्य सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने बताया था कि पांच गोली लगी हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। उस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminals Shoot and Kill Land Dealer in Broad Daylight in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: criminals, criminal, bihar, crime news in hindi, crime news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved