• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंगेर : नक्सलियों की साजिश नाकाम, भीमबांध जंगल में शक्तिशाली आईईडी बम बरामद

Munger: Naxalite conspiracy foiled, powerful IED bomb recovered in Bhimbandh forest - Munger News in Hindi

मुंगेर । मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित भीमबांध जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। राजासराय-कंदनी के बीच कच्ची सड़क के नीचे छिपाकर रखे गए 6-7 किलोग्राम के शक्तिशाली पाइप आईईडी बम को सुरक्षा बलों ने बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। यह ऑपरेशन मुंगेर पुलिस, एसटीएफ, और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों के पुलिस और जवानों को निशाना बनाने के मंसूबों को विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ जमालपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि राजासराय-कंदनी मुख्य मार्ग पर वन विभाग की ओर से बनाई गई कच्ची सड़क के नीचे नक्सलियों ने आईईडी बम छुपाया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान राजासराय से डेढ़ किलोमीटर और कंदनी से एक किलोमीटर पहले सड़क के किनारे नीले रंग का बिजली का तार दिखाई दिया। यह तार हाल की बारिश से सड़क की ऊपरी परत के बहने से दिखाई दे रहा था।
मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की। इसमें एसटीएफ, सीआरपीएफ पेसरा और हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस शामिल थी। सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम ने पूरी सावधानी के साथ वहां पर खुदाई की और 3 इंच चौड़े और डेढ़ फीट लंबे पाइप आईईडी बम को बरामद किया। इस बम का वजन लगभग 6-7 किलोग्राम था और यह बहुत ही विनाशकारी था। बम निरोधक दस्ते ने इसे भीमबांध जंगल में ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। लाइव विस्फोट से इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह घटना मुंगेर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की लगातार नक्सल विरोधी कार्रवाइयों के जवाब में नक्सलियों की हताशा को दर्शाती है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा ताकि नक्सलियों की किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। इस सफलता ने सुरक्षा बलों के हौसले को और मजबूत किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Munger: Naxalite conspiracy foiled, powerful IED bomb recovered in Bhimbandh forest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ied bomb, munger, naxalite, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, munger news, munger news in hindi, real time munger city news, real time news, munger news khas khabar, munger news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved