• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में दंपति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Couple shot dead in broad daylight in Bihar - Munger News in Hindi

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक पर सवार एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक पति जहां एलआईसी का एजेंट था, वहीं पत्नी एक प्राथमिक सवास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पति आशीष राज अपनी पत्नी सुनीता कुमारी को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था कि चंदनपुरा के जानकीनगर के पास अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो गए। पति आशीष राज साफियाबाद के डकरा सतखजुरिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
मुंगेर सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक बाइक से जा रहे पति पत्नी को गोली मारी गई है। पति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि गंभीर हालात में पत्नी को अस्पताल भेजा गया, जहां पत्नी की भी मौत हो गई। मृतक की पहचान सतखजुरिया गांव निवासी आशीष राज के रूप में की गई है, जो एलआईसी का एजेंट का काम करते थे।
उन्होंने बताया कि मौके से चार खोखा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस को कुछ इनपुट्स मिले हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Couple shot dead in broad daylight in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, munger, lic, ramnagar police station, ashish raj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, munger news, munger news in hindi, real time munger city news, real time news, munger news khas khabar, munger news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved