• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में महावीरी जुलूस पर पथराव, कई लोग घायल

Stones pelted on Mahaviri procession in Bihar, many injured - Motihari News in Hindi

मोतिहारी। बिहार के बगहा और पूर्वी चंपारण जिले के कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के दौरान दो गुटों में टकराव की सूचना है। इस दौरान महावीरी जुलूस पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि अब स्थिति सामान्य है। बताया जाता है कि मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ जबकि बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इसके बाद खूब तोड़फोड़ हुई।
बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था। इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्षों में हिंसा शुरू हो गई।
कई बाइक में आग लगाए जाने की भी सूचना है।
बगहा पुलिस के मुताबिक, बगहा में महावीरी झंडा निकालने के दौरान रतनमाला मोहल्ला में दो समुदायों के बीच मामूली झड़प में करीब एक दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना पाकर मौके पर जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण, पुलिस अधीक्षक बेतिया और पुलिस बल तैनात हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
इधर, महावीरी यात्रा के दौरान मोतिहारी में भी तीन जगहों पर झड़प की सूचना है। तनाव वाले सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stones pelted on Mahaviri procession in Bihar, many injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, motihari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, motihari news, motihari news in hindi, real time motihari city news, real time news, motihari news khas khabar, motihari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved