• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में प्रेमी, प्रेमिका का अधजला शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

Half-burnt bodies of lover, girlfriend found in Bihar, fear of honor killing - Motihari News in Hindi

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी ने बताया घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है। प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले थे। दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है। डीएसपी (सदर) आईपीएस राज ने बुधवार के बताया कि प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दोनो शव लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बतायी जा रही है। दोनो की हत्या गला रेतकर की गई है।
मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की बात सामने आई है। जांच के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक लड़की की मां से पूछताछ जारी है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Half-burnt bodies of lover, girlfriend found in Bihar, fear of honor killing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, motihari, honor killing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, motihari news, motihari news in hindi, real time motihari city news, real time news, motihari news khas khabar, motihari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved