• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में अपराधियों ने बैंक से 48 लाख रुपए लूटे

Criminals looted Rs 48 lakh from a bank in Bihar - Motihari News in Hindi

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक में धावा बोलकर करीब 48 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, चकिया-केसरिया रोड स्थित बजरंगी नगर के आईसीआईसीआई बैंक में बुधवार को कामकाज चल रहा था। तभी, दोपहर के बाद ग्राहक के रूप में पांच की संख्या में बदमाश बैंक में घुसे और हथियार लहराते हुए बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकी देने लगे। ग्राहक और कर्मचारी कुछ समझ पाते कि दो बदमाश कैश काउंटर के पास जाकर सभी रुपए लूट लिए और फिर सभी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा भी बैंक पहुंचे। घटना को लेकर शाखा प्रबंधक और बैंक के अन्य कर्मियों से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि करीब 48 लाख रुपए लुटेरे लूटकर फरार हुए है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminals looted Rs 48 lakh from a bank in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: motihari, bihar, champaran, icici bank, superintendent of police, kantesh kumar mishra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, motihari news, motihari news in hindi, real time motihari city news, real time news, motihari news khas khabar, motihari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved