• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, पांच की मौत

Bihar: Uncontrolled truck hits auto-rickshaw and bike, five dead - Motihari News in Hindi

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के कोटवा दीपाऊ मोड़ के पास हुआ है। बताया जाता है कि ट्रक का चालक अपने वाहन को कट के पास मोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कोटवा के थाना प्रभारी प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने घटना के दौरान ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण कुछ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी के सदर अस्पताल में भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
इधर, घटना के बाद एनएच पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दी। लोगों का आरोप है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन कोई उपाय नहीं कर रहा है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Uncontrolled truck hits auto-rickshaw and bike, five dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: motihari, bihar, truck, auto, bike, collision, five people, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, motihari news, motihari news in hindi, real time motihari city news, real time news, motihari news khas khabar, motihari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved