• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: पुलिसकर्मी ही निकले चोर, तीन लाख रुपए बरामद, चार गिरफ्तार

Bihar: Policemen turn out to be thieves, Rs 3 lakh recovered, four arrested - Motihari News in Hindi

मोतिहारी। आमतौर पर पुलिस को आपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आप क्या कहेंगे? ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है, जहां चार पुलिसकर्मियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव के रहने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को सस्ते आभूषण देने के नाम पर एक संगठित गिरोह द्वारा शुक्रवार को बुलाया गया। जब व्यवसायी निश्चित स्थान पर पहुंचे, तब अपराधियों ने उनसे 19 लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी ने तत्काल इसकी सूचना अरेराज पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में गोविंदगंज और संग्रामपुर थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लूट के गिरोह के सरगना के घर से 15 लाख रुपए, 10 ग्राम सोने जैसा धातु का बिस्किट सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। इसी बरामदगी के बीच चार सिपाहियों ने मौके का फायदा उठाया और तीन लाख रुपए चुपचाप गायब कर दिए।
जब बरामद कुल रुपए की गिनती में गड़बड़ी मिली तो अधिकारियों को पुलिसकर्मियों पर शक हुआ। जब कड़ाई से पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई तो उनकी संलिप्तता सामने आ गई। अरेराज के पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार को बताया कि चारों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से पूरे तीन लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए।
गोविंदगंज के थानेदार के आवेदन पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में डीएसपी के बॉडीगार्ड ओम प्रकाश, संतोष कुमार, और संग्रामपुर थाना के सिपाही कृष्णा कुमार और गौतम कुमार शामिल हैं। अरेराज के डीएसपी ने बताया कि सभी दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Policemen turn out to be thieves, Rs 3 lakh recovered, four arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: motihari, bihar, four policemen, theft, charges, arrest\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, motihari news, motihari news in hindi, real time motihari city news, real time news, motihari news khas khabar, motihari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved