• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार है तो ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती रहेंगी - प्रशांत किशोर

If the character of the head of the government is tainted, such incidents will continue to occur – Prashant Kishor - Makhdumpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर। जन सुराज के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कथित डस्टबिन घोटाले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डस्टबिन की खरीद प्रक्रिया तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई और पूरी मंगल पांडेय के कार्यकाल में हुई। ऐसे में दोनों पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि मीडिया में सामने आई डस्टबिन खरीद से जुड़ी बातें चिंताजनक हैं। यदि पांच हजार रुपए का डस्टबिन 15 हजार रुपए में खरीदा गया है तो संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध कागजात और जानकारी के आधार पर इस मामले में दोनों स्वास्थ्य मंत्रियों के कार्यकाल की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे पदाधिकारी की भूमिका भी सामने आ रही है, जो दोनों स्वास्थ्य मंत्रियों के कार्यकाल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में रहे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह इस मामले में पूरी जानकारी सामने आने और संबंधित पक्ष की ओर से स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, "मंगल पांडेय पर सबसे पहले सबूत के साथ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला व्यक्ति यही प्रशांत किशोर है।" उन्होंने कहा कि आज मंगल पांडेय मंत्री नहीं हैं, इसलिए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने में राजनीतिक स्वार्थ नहीं होना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति चाहे किसी भी दल, जाति, या समूह से जुड़ा हो, उसे बचाने का सवाल नहीं उठता। उन्होंने मधुबनी में रोशन यादव की कथित हिरासत में पिटाई और बाद में मौत का मामला भी उठाया।
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि सरकार कई मामलों में लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि जन सुराज जहां भी व्यवस्था या व्यवस्था से जुड़े लोगों द्वारा किसी व्यक्ति के साथ अन्याय देखता है, वहां उसकी आवाज उठाने का प्रयास करता है। दिल्ली में एक मंत्री पर लड़की से कथित छेड़खानी और चप्पल-जूते से मारने के आरोप से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार है, आपराधिक है, तो इस तरह की घटनाएं सरकार के मंत्री, विधायक, व्यवस्था से जुड़े हुए लोग और अधिकारियों से आपको सुनने को मिलती ही रहेंगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If the character of the head of the government is tainted, such incidents will continue to occur – Prashant Kishor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prashant kishor\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, makhdumpur news, makhdumpur news in hindi, real time makhdumpur city news, real time news, makhdumpur news khas khabar, makhdumpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved