• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : युवक ने ससुराल में सास, पत्नी समेत 4 लोगों की पीट-पीटकर हत्या की

Bihar: Youth beats 4 people including mother-in-law, wife to death in in-laws house - Madhubani News in Hindi

मधुबनी । बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने अपनी ससुराल में सास, पत्नी और दो मासूमों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दरभंगा के सदतपुर निवासी पवन कुमार शुक्रवार को अपनी ससुराल सूखेत गांव आया था। इसी दौरान रात को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और सास से बहस हुई। इसके बाद सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान पवन ने अपनी पत्नी सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों में आरोपी की सास प्रमिला देवी, पत्नी पिंकी देवी का अलावा उसकी दो बेटियां शामिल हैं।
मृतक बच्चियों की उम्र चार साल और एक साल बताई जा रही है। आरोपी ने हत्या करने में पत्थर और जांता का उपयोग किया है।
झंझारपुर के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया, "घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।"
उन्होंने बताया कि आरोपी पैसे की मांग कर रहा था, जिसे लेकर विवाद की बात बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Youth beats 4 people including mother-in-law, wife to death in in-laws house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mother-in-law, wife, bihar, crime news in hindi, crime news, madhubani news, madhubani news in hindi, real time madhubani city news, real time news, madhubani news khas khabar, madhubani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved