• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मधेपुरा के 50 हजार के इनाम घोषित कुख्यात अपराधी राजा यादव गिरफ्तार

Madhepura notorious criminal Raja Yadav, who was declared a reward of Rs 50,000, arrested - Madhepura News in Hindi

मधेपुरा। कुख्यात अपराधी और राजा हिरो गिरोह का मुख्य सरगना राजा यादव को पुलिस ने अवैध हथियार, स्मैक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद मधेपुरा पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसपी संदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय ने राजा यादव के खिलाफ 50,000/- रुपये का इनाम घोषित किया था। राजा यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वह मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना स्थित रहटा गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि राजा यादव पर कुमारखंड थाना में ग्यारह और आसपास के जिलों में दर्जनों अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं। राजा यादव जिले में भय और दहशत का माहौल बनाए हुए था। उसने अपने अपराध की करतूतों को सोशल मीडिया पर खुलेआम पोस्ट कर लोगों में आतंक फैलाने का काम किया था।
मधेपुरा पुलिस ने राजा यादव की गिरफ्तारी के लिए एक छापामारी दल का गठन किया। गुप्त सूचना मिली थी कि वह ग्राम साहुगढ़ दिवानी टोला में रंजन मास्टर के घर के पास मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की और राजा यादव को खेत की ओर भागते हुए पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए।
एसपी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि राजा यादव की गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से मधेपुरा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhepura notorious criminal Raja Yadav, who was declared a reward of Rs 50,000, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhepura, notorious, crimina, l raja yadav, declared, reward, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, madhepura news, madhepura news in hindi, real time madhepura city news, real time news, madhepura news khas khabar, madhepura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved