• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मधेपुरा : रिश्वत लेते मिठाई ओपीध्यक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार

Madhepura: Mithai OP president arrested red handed while taking bribe - Madhepura News in Hindi

मधेपुरा। चोरी के एक मामले में रिश्वत लेते रंगे हाथों मिठाई ओपीध्यक्ष निपेन्द्र मंडल को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया। आरोपी 20 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वकील यादव के आवेदन पर पटना से आई निगरानी टीम ने मामला सत्यापित किया। चोरी के मामले में शिकायतकर्ता के बेटे का नाम केश नं 890/25 में दर्ज था। आरोपी ने नाम हटाने के लिए पहले दो लाख रुपये मांगे, जिसे बाद में 25 हजार में तय किया। निगरानी विभाग ने मंगलवार को 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथों ओपीध्यक्ष निपेन्द्र मंडल को गिरफ्तार कर सहरसा परिसदन लाया। पुलिस उपाधीक्षक (निगरानी) संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई और उसे आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शिकायतकर्ता वकील यादव ने बताया कि उनके बेटे को बेवजह परेशान किया जा रहा था। इस कारण उन्होंने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhepura: Mithai OP president arrested red handed while taking bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhepura, mithai, op president, arrested, red handed, bribe, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, madhepura news, madhepura news in hindi, real time madhepura city news, real time news, madhepura news khas khabar, madhepura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved