• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मधेपुरा में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पिट पिट कर हत्या, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

A person was beaten to death over a land dispute in Madhepura, police investigating the matter - Madhepura News in Hindi

मधेपुरा। भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पिट पिट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस इस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। यह घटना जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव की है, जहां मृतक विजय सिंह और सुरेंद्र पाल, शिकेंद्र पाल के बीच भूमि विवाद चल रहा था। भूमि विवाद को लेकर दो दिन पूर्व सुरेंद्र पाल और शिकेंद्र पाल समेत अन्य कई लोगों ने मिलकर विजय सिंह को लाठी, डंडे और रड से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग पहले थाना ले गए, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंभीर स्थिति में विजय सिंह को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विजय सिंह की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के महीखंड निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विजय कुमार सिंह शादी के बाद से ही अपने ससुराल मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कार्तिक चौक पर अपना घर बनाकर रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव के रहने वाले उनके ड्राइवर मंदीप कुमार का पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा था। 31 जुलाई को विजय कुमार सिंह भूमि विवाद सुलझाने कठौतिया गए हुए थे, जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने उन्हें बिहारीगंज पीएचसी में भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में मारपीट में घायल विजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में अभी तक थाना को आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A person was beaten to death over a land dispute in Madhepura, police investigating the matter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: person, beaten, death, over, land, dispute, madhepura, police, investigating, matter, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, madhepura news, madhepura news in hindi, real time madhepura city news, real time news, madhepura news khas khabar, madhepura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved