किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया। पुलिस के अनुसार, पूरब पाली पॉवर हाउस के पास व्यवसायी नंद किशोर अग्रवाल उर्फ नंदू बाबू के घर में डकैतों ने रात को धावा बोल दिया। इसी दौरान घर में हो रहे शोरगुल को सुनकर गश्त कर रही पुलिस टीम आ पहुंची। डकैतों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक डकैत की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी विरसा उरांव शहीद हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस घटना में डकैतों ने विरोध कर रहे घर के एक सुरक्षाकर्मी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। किशनगंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से कई हथियार और बम बरामद किए गए हैं। घायल सुरक्षाकर्मी का इलाज स्थानीय अस्पताल में करवाया जा रहा है। गिरफ्तार डकैतों की निशानदेही पर पुलिस अन्य डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।उल्लेख है कि पहले भी दो बार व्यवसायी के घर में डकैती की घटना हो चुकी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope