• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

JDU leader shot dead in Bihar - Katihar News in Hindi

कटिहार। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता कैलाश महतो की गुरुवार देर रात बिहार के कटिहार जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बाड़ीनगर पंचायत के कृषि फार्म के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बताता जाता है कि जदयू के नेता कैलाश महतो (70) बरारी बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच दो अपराधी बाइक से अचानक कृषि फार्म चौक के पास पहुंचे और जदयू नेता के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए चलते बने। आसपास के लोग महतो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतक कटिहार जदयू के जिला महासचिव के पद पर बताए जाते हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JDU leader shot dead in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, jdu, katihar, kailash mahto, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, katihar news, katihar news in hindi, real time katihar city news, real time news, katihar news khas khabar, katihar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved