• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में प्रखंड प्रमुख के पति की गोली मारकर हत्या

Block chiefs husband shot dead in Bihar - Katihar News in Hindi

कटिहार। बिहार के कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र में प्रखंड प्रमुख के पति के अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनका एक कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फलका प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह के पति कंचन मंडल बुधवार की रात अपने गिट्टी, बालू की दुकान कंचन दीप ट्रेडर्स पर बैठे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में गोली लगने से कंचन मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका कर्मचारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। उन्होंने हालांकि यह कहा कि जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Block chiefs husband shot dead in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, shot dead, katihar, crime news in hindi, crime news, katihar news, katihar news in hindi, real time katihar city news, real time news, katihar news khas khabar, katihar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved