• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : जहानाबाद में मटका फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, कई घायल

Bihar: Policemen attacked after dispute over breaking pot in Jehanabad, many injured - Jehanabad News in Hindi

जहानाबाद । बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बिहार के जहानाबाद में सामने आया है। यहां होली के दूसरे दिन मटका फोड़ने को लेकर हुए विवाद और पथराव में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप नया टोला मोहल्ले की है। होली के दूसरे दिन मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया था। जहां मटका फोड़ने में काफी जद्दोजहद के बाद भी मटका नहीं टूटा तो मोहल्ले के एक लड़के ने डंडा मारकर उसे तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए लोग आपस में ही भिड़ गए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, मगर लोगों ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। एक पुलिसकर्मी विकास कुमार को घटना के दौरान सिर पर चोट आई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। उधर, घटना की सूचना पाकर एसडीओ और एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर रहे छह लोगों को हिरासत में लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बिहार में बीते दिनों दो एएसआई की हत्या कर दी गई थी।
बीते शुक्रवार को बिहार के नंदलालपुर के पास एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से एएसआई संतोष कुमार पर हमला कर दिया था। घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी।
इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, "20 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार में सत्ता संरक्षित, सत्ता संपोषित और सत्ता प्रायोजित अपराध सब रिकॉर्ड तोड़ चुका है। सत्ता, अपराधी और पुलिस के गठजोड़ ने नागरिकों का जीना मुहाल कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी हैं। अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों की हत्या हो रही है। प्रति माह सैकड़ों हत्याएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री विधि व्यवस्था को लेकर बेसुध हैं। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Policemen attacked after dispute over breaking pot in Jehanabad, many injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jehanabad, bihar, policemen, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jehanabad news, jehanabad news in hindi, real time jehanabad city news, real time news, jehanabad news khas khabar, jehanabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved