जमुई। बिहार के जमुई जिले में खैरा थाना क्षेत्र के कसैया गांव के पास नक्सलियों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। नक्सलियों ने शिक्षक पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार, जिले के चरकापत्थर के टहकार गांव के रहने वाले दिनेश यादव सोनो प्रखंड के बाबाथान प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर थे। बुधवार रात 20-25 की संख्या में नक्सलियों ने दिनेश को उनके गांव से अगवा कर लिया और थोड़ी दूर ले जाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कसैया गांव के पास फेंककर चले गए।
खैरा के थाना प्रभारी एस$ के. झा ने गुरुवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने दिनेश का शव बरामद कर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक हस्तलिखित पर्चा तथा पांच गोली बरामद की है, जिसमें शिक्षक की पुलिस की मुखबिरी के आरोप में हत्या करने की बात लिखी हुई है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope