• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : चेकिंग के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर ने दारोगा को कुचला, मौत

Bihar: Inspector laden with sand crushed by tractor during checking, died - Jamui News in Hindi

जमुई। बिहार में विपक्ष रेत माफियाओं को लेकर आवाज उठाता रहा है। इस बीच माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि लगता है उन्हें अब पुलिस का डर ही नहीं। जमुई जिले में अवैध रेत से लदे एक ट्रैक्टर ने दारोगा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गरही थाना की पुलिस मंगलवार को सुबह गश्त पर थी, इसी दौरान रोपावेल के समीप पुलिस ने बालू से लदे एक ट्रैक्टर को आते देखा।
पुलिस ने ट्रैक्टर को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने वाहन की गति तेज करते हुए पुलिस टीम की ओर बढ़ा दिया। इस घटना में दारोगा प्रभात रंजन को घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुलिस जवान राजेश कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतक 2018 बैच के दारोगा थे।
इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है एवं चालक की पहचान कर ली गयी है।
चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है जो संभावित सभी इलाकों में छापामारी कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Inspector laden with sand crushed by tractor during checking, died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, inspector, sand, tractor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jamui news, jamui news in hindi, real time jamui city news, real time news, jamui news khas khabar, jamui news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved