• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार चुनाव: रैली में मतदाताओं से बोले अमित शाह- जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे

Bihar Elections: Amit Shah tells voters at a rally, Press the button so hard in Jamui that the current reaches Italy. - Jamui News in Hindi

जमुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। जमुई रैली में भीड़ के जोश को देखते हुए अमित शाह ने कहा कि 11 नवंबर को जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ कि करंट इटली तक लगे। बिहार के जमुई में जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव के पहले चरण में ही डंके की चोट पर ये ऐलान कर दिया है कि 'जंगलराज' भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर आना चाहता है, लेकिन हम उसे आने नहीं देंगे। राजद-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में बारात आती थी, तो बारात के साथ ही उगाही के लिए कुछ लोग कट्टा लेकर आ जाते थे। फिरौती के लिए अपहरण और नरसंहार होते थे, 20 से ज्यादा नरसंहार बिहार में हुए। इस जंगलराज ने बिहार के कल-कारखाने और व्यापार बंद करवा दिए और बिहार को गरीब बनाने का काम किया।
उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है। मोदी जी ने 10 साल के अंदर बिहार के हर कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, रोड, पुल, पुलिया, बिजली के कारखाने, गन्ने की फैक्ट्रियां, इथेनॉल और खाद की फैक्ट्रियां लगाकर विकास की शुरुआत की है।" उन्होंने यह भी कहा कि अगले 5 साल बिहार को विकसित बनाने के 5 साल हैं।
रैली के दौरान बिहार में नक्सवाद पर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "एक जमाने में पूरा जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना हुआ था। यहीं नक्सलवादियों ने अपना अड्डा बना रखा था। 150 नक्सलियों ने धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक करके ती न यात्रियों की हत्या कर दी थी। गया, औरंगाबाद और जमुई में इनका ही दबदबा था।"
अमित शाह ने आगे कहा, "ये मोदी जी का ही काम है कि उन्होंने पूरे बिहार से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया। बिहार के कुछ जिले ऐसे थे, जहां 3 बजे तक ही मतदान होता था। नक्सलवाद समाप्त हुआ और इस बार 5 बजे तक वोटिंग तक हो रही है। यहां का चोरमारा गांव, जो मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर है, वो 25 साल के बाद नक्सलमुक्त हुआ है।"
मतदाताओं से अमित शाह ने कहा कि अगर आपसे जरा भी गलती हुई और आप कमल छाप या तीर छाप से जरा भी इधर-उधर गए तो फिर से जंगलराज आने वाला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Elections: Amit Shah tells voters at a rally, Press the button so hard in Jamui that the current reaches Italy.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar elections, amit shah, bihar assembly election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jamui news, jamui news in hindi, real time jamui city news, real time news, jamui news khas khabar, jamui news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved