• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में एक्सिस बैंक से 1 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए बदमाश

Loot of Rs 1 crore in Bihar: Crooks absconded after robbing Axis Bank - Hajipur News in Hindi

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात बदमाश एक्सिस बैंक से एक करोड़ रुपए लूटकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। बताया जाता है कि तीन पुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार को दो बाइक पर आए पांच हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर घुस गए। फिर, घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बदमाश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जिले से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों पर वाहन की तलाशी ली जा रही है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
बताया जाता है कि बैंक में घुसते ही बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश लूट के दौरान सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Loot of Rs 1 crore in Bihar: Crooks absconded after robbing Axis Bank
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: loot, axis bank, hajipur, lalganj police station, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hajipur news, hajipur news in hindi, real time hajipur city news, real time news, hajipur news khas khabar, hajipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved