• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : राजद नेता का अनोखा अंदाज, स्थापना दिवस पर भैंस पर सवार होकर काटा केक

Bihar: Unique style of RJD leader, cut cake by riding on buffalo on foundation day - Hajipur News in Hindi

हाजीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को अपना 27वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पटना सहित राज्य के कई स्थानों पर कार्यक्रम, समारोह आयोजित किए गए। वैशाली जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाने का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां राजद के एक नेता ने भैंस पर सवार होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। हाजीपुर के भगवानपुर में राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ भैंस पर चढ़कर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केदार प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार जानबूझकर लालू प्रसाद और उनके परिवार को परेशान कर रही है। हमारे नेता डरने वाले नहीं हैं। हम कार्यकर्ता मरते दम तक लालू प्रसाद के साथ हैं। कार्यकर्ताओं ने 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि राजद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर स्थापना दिवस को गौरवशाली दिवस के रूप में मनाया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Unique style of RJD leader, cut cake by riding on buffalo on foundation day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd, bihar, hajipur, rashtriya janata dal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hajipur news, hajipur news in hindi, real time hajipur city news, real time news, hajipur news khas khabar, hajipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved