• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : जेल में बंद हत्यारोपी की मौत, लोगों का हंगामा

Bihar: Murder accused in jail dies, people uproar - Hajipur News in Hindi

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में चर्चित हनी राज हत्या मामले में आरोपी अशोक राय की शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। जेल में बंंद अशोक की तबीयत खराब होने के बाद पुलिस ने इसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। अशोक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, हनी राज हत्या के मामले में पुलिस ने अशोक को दो सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया था। बयाया जाता है कि शुक्रवार को इसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, पुलिस ने इसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात इसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को वहां से हटाने के लिए बल का प्रयोग किया, इसमे कई लोगों को चोट आई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए है।
उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न्यायिक हिरासत में इसकी जमकर पिटाई की है, इससे इसकी मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अशोक से मिलने तक नहीं दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Murder accused in jail dies, people uproar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, murder, hajipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hajipur news, hajipur news in hindi, real time hajipur city news, real time news, hajipur news khas khabar, hajipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved