हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में वायरल हो रहा एक वीडियो किसी भी पशुप्रेमी ही नहीं मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस वीडियो में एक नील गाय को जिंदा दफन करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की बात कह रही है। इस बीच, वन विभाग ने भी भगवानपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों में यहां वन विभाग के शूटरों द्वारा कई नील गाय को मारा गया है। वायरल वीडियो में एक नील गाय को जिंदा दफनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जेसीबी मशीन से बड़े गड्ढे में नील गाय पर मिट्टी गिराई गई और उसे जिंदा ही दफन कर दिया गया। इस वीडियो में कई लोग भी दिखाई दे रहे हैं परंतु किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की।
गौरतलब है कि बिहार में 2016 में सरकार ने किसानों की फसल को बचाने के लिए नील गाय को गोली मारने का प्रावधान किया था। प्रावधान के मुताबिक विभाग के कर्मचारियों द्वारा पहले नील गायों को बेहोश किया जाएगा और फिर उसे गोली मारी जाएगी और इसके बाद शव को दफना दिया जाएगा।
भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त, अमृतपाल अभी भी फरार
खास खबर डॉट कॉम : आज की टॉप हैडलाइंस
फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ से की मुलाकात, फिल्म सिटी को लेकर हुई चर्चा
Daily Horoscope