• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : शादी नहीं करने की मिली थी धमकी, बन गया दुल्हा तो कर दी हत्या

Bihar: Threatened not to marry, murdered when he became groom - Hajipur News in Hindi

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। एक युवक को शादी नहीं करने की धमकी दी गई और जब युवक दुल्हा बन गया तो गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने उसकी जान ले ली। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। दरअसल, यह पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार को अपराधियों ने उचीडीह गांव निवासी पंकज कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पंकज सुबह हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र से एक विस्किट की फैक्ट्री में काम कर वापस अपने घर लौट रहा था कि अपराधियों ने रहीमपुर चौक के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे।
परिजनों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने पंकज की शादी नहीं करने की हिदायत दी थी। इसको लेकर फोन और एक रजिस्ट्री द्वारा पत्र भी अज्ञात लोगों द्वारा घर पर भेजा गया था और चेतावनी दी गई थी अगर पंकज की शादी की गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
शादी के बाद भी यह सिलसिला चलता रहा।
परिजनों ने बताया कि मृतक की 27 मई को शादी हुई थी और गुरुवार को उसकी हत्या कर दी गई।
इधर, वैशाली के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन का दावा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली गई है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Threatened not to marry, murdered when he became groom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, murdered, hajipur, crime news in hindi, crime news, hajipur news, hajipur news in hindi, real time hajipur city news, real time news, hajipur news khas khabar, hajipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved