• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : सोना लूट मामले के आरोपी को अपराधियों ने गोली मारी, मौत

Bihar: Accused in gold robbery case shot by criminals, dies - Hajipur News in Hindi

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाग दुल्हन निवासी युसूफ कौशल उर्फ हनी राज के रूप में की गई है। मृतक हाजीपुर में सोना लूटकांड का आरोपी था और कुछ ही महीने पहले जेल से बाहर आया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि युसूफ रविवार की रात हाजीपुर नगर थाना के आरएन कॉलेज के पास सड़क पर खड़ा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।
युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना का CCTV भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतक यूसुफ पर वैशाली नगर थाना में वर्ष 2019 में मुथुट फाइनेन्स, हाजीपुर सोना लूट की घटना में शामिल होने का आरोप था।
इससे संबंधित एक मामले में वह जेल जा चुका था। कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया था।
इस घटना में करीब 50 करोड़ रुपए सोने की लूट हुई थी।
पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस घटना को अपराधिक गिरोह के संघर्ष से भी जोड़ कर देख रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Accused in gold robbery case shot by criminals, dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, gold robbery, shot, crime news in hindi, crime news, hajipur news, hajipur news in hindi, real time hajipur city news, real time news, hajipur news khas khabar, hajipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved