• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में कोर्ट में बहस के दौरान वकील को आया हार्ट अटैक, मौत

Lawyer suffers heart attack during argument in court in Bihar, dies - Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज, । बिहार के गोपालगंज में शनिवार को कोर्ट में बहस के दौरान कथित तौर पर हार्ट अटैक से एक वकील (अधिवक्ता) की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी की दौरान एक वरिष्ठ अधिवक्ता को दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई। गोपालगंज बार एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता दिलीप कुमार त्रिपाठी अन्य दिनों की तरह अदालत आए। इसके बाद वे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ की अदालत में एक मुकदमे में पैरवी करने गए थे। मुकदमे की पैरवी के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से ही मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक अधिवक्ता कुचायकोट प्रखंड के बंगरा निवासी कामेश्वर तिवारी के पुत्र थे। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में मातम पसर गया। शोकाकुल सभी अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य बंद रखा।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lawyer suffers heart attack during argument in court in Bihar, dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heart attack, court in bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gopalganj news, gopalganj news in hindi, real time gopalganj city news, real time news, gopalganj news khas khabar, gopalganj news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved